Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लिपिक, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतिरिक्त न्यायालय जिला दंडाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक विजय पांडेय के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। आरोप है कि जुर्माने की राशि कम कराने के एवज में लिपिक विजय पांडेय ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। देवेंद्र कश्यप ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर कलेक्ट्रेट भेजा गया। जैसे ही विजय पांडेय ने पैसे लिए, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ACB अधिकारियों ने रिश्वत की रकम बरामद कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button