Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह बने CISF दक्षिण जोन-II के DIG, हैदराबाद मुख्यालय में संभाला पदभार

रायपुर। आईपीएस अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आज हैदराबाद स्थित मुख्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दक्षिण जोन-II के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस जोन के अंतर्गत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में स्थित CISF-सुरक्षित इकाइयों—खदानें, कारखाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम व अन्य इकाइयों की सुरक्षा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शामिल है।

बता दें कि 16 मार्च 2026 को उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की खबर सामने आई थी। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पद पर डेपुटेशन मिला है। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी, सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर कार्यरत थे।

आईपीएस संतोष सिंह अपने ‘निजात अभियान’ के लिए भी चर्चित रहे हैं, जो अवैध नशे के खिलाफ चलाया गया था। इस अभियान के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ISCP अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह

  • डॉ संतोष सिंह, आईपीएस 2011 बैच, गृह जिला- गाजीपुर, यूपी। पिता: अशोक सिंह, पत्रकार।
  • पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआइजी) के रूप में जनवरी 2025 में पदोन्नति।
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू), वाराणसी से राजनीति-शास्त्र में बीए और एमए
  • ग्रेजुएशन में यूनिवर्सिटी टॉपर और पीजी के दौरान गोल्ड-मेडलिस्ट
  • यूजीसी नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण
  • अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली से एम.फिल
  • दुर्ग विश्वविद्यालय से संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण कार्यों पर पीएचडी।
  • छत्तीसगढ़ के नौ विभिन्न जिलों- रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर व कोंडागांव जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में पदस्थ रहे।
  • पूर्व में सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी के पद पर सेवाएं दीं।
  • सामुदायिक पुलिसिंग में विशेष अभिरुचि और नक्सल जिलों में पदस्थापना दौरान नक्सलियों के आत्मसमर्पण, गिरफ्तारी और एनकाउंटर में योगदान रहा।
  • महासमुंद जिले में बाल-हितैषी पुलिसिंग के लिए उपराष्ट्रपति द्वारा चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड
  • रायगढ़ जिले में संवेदना अभियान के लिए फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग पुरस्कार और इंडिया पुलिस अवार्ड
  • कई जिलों में चर्चित नशा-विरोधी कार्यवाही व जागरूकता अभियान, निजात चलाया।
  • नशा विरोधी अभियान, निजात के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस से आईएसीपी अवार्ड
  • निजात अभियान को बीपीआरएंडडी (BPR&D), गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट पुलिसिंग कार्यों में से एक के रूप में चुना गया है।
  • रायगढ़ में एक दिन में सर्वाधिक मास्क, 12.37 लाख मास्क, वितरण का विश्व रिकॉर्ड।
  • महासमुंद में सर्वाधिक बच्चों को सेल्फ-डिफेंस में प्रशिक्षित करने का विश्व रिकॉर्ड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button