Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान, एक दिन में सीएमओ लवकेश कुमार सहित 14 नए सदस्य बने

रायपुर। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार सीएमओ गोबरा-नवापारा लोकेश कुमार के आग्रह पर एक दिन में 15 नए सदस्य बने जिसमें सीएमओ लवकेश कुमार, रोशन लाल, संतोष यादव, शीतल साहू, मिठू राम साहू, बैसाखू राम साहू, मुन्ना साहू, गौकरण पाटकर, भारत निषाद, पंचराम साहू, रमेश साहू, जंगी राम निषाद, निखिल चंद्राकर, नवीन साहू, दिनेश कुमार जांगड़े ने रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की। गोबरा नवापारा में 15 आजीवन सदस्य के रूप में सदस्यता ली। लोकेश कुमार ने सभी सदस्यों की सदस्यता राशि कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. गौरव सिंह को दी ।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।

संस्था से जुड़ने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता प्रदान की जाती है, जिसमें संरक्षक सदस्य के लिए 25,000 रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12,000 रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button