Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

भाजपा का प्रशिक्षण शिविर : वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन और व्यक्तित्व विकास का दिया मंत्र

रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज प्रारंभ हुआ, जिसका समापन रविवार शाम को 6 बजे होगा। इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में प्रदेश संघठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।

पवन साय ने भारतीय जनता पार्टी की कार्य करने की पद्धति, संगठन का विस्तार विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि हमारी दो सीट से केंद्र में बहुमत की तीसरी बार सरकार बनाने में संगठन की रीति–नीति, कार्यकर्ताओं का परिश्रम प्रमुख रहा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को वर्तमान समय के परिपेक्ष में किस तरह कार्यकर्ताओं का अपना स्वयं का व्यक्तित्व विकास हो और भाजपा सरकार की योजनाओं को जन सामान्य तक प्रचारित करने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने आपस में समन्वय और संवाद बनाए रखने का आव्हान किया।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने समसामरिक विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी पेश की।

आज के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मंत्री अमित साहू, जयंती पटेल, प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, रायपुर विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, संजय श्रीवास्तव, दीपक महस्के, नंदकुमार साहू, मिर्जा एजाज बेग, मोना सेन, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सच्चिदानंद उपासने एवं रायपुर में निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button