Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण बिल गिरने पर BJP का प्रदर्शन : CM साय ने कहा – एक दिन का विशेष सत्र बुलाएंगे, निंदा प्रस्ताव होगा पास

रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर भाजपा ने आज रायपुर में जनआक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विपक्ष के रुख के खिलाफ विधानसभा में एक दिन का विशेष सत्र बुलाएंगे, जिसमें निंदा प्रस्ताव पास होगा।

भाजपा महिला मोर्चा की जनआक्रोश यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा जनआक्रोश रैली को लेकर सीएम ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ से लेकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में एक महिला विराजमान हैं। पीएम ने लगातार महिलाओं के लिए काम किया है।

सीएम ने कहा, देश के विकास के लिए 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का था, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने इसे पास नहीं होने दिया। देश की 70 करोड़ महिलाओं को धोखा दिया है। आज यहां भी महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली थी, हम भी उनके साथ खड़े थे। जनआक्रोश यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button