Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: संगठन विस्तार के लिए बनाया नया प्लान, प्रदेश के 27 हजार बूथों पर होगा किसान मितान का गठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है। प्रदेश के 27 हजार मतदान केंद्रों पर किसान मितान का गठन किया जाएगा। इसे लेकर राजधानी रायपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

संगठन विस्तार के लिए नए प्रयोग- बंशीलाल गुर्जर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा संगठन विस्तार के लिए नए प्रयोग कर रही है। किसान मितान के माध्यम से मतदान केंद्र स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता संगठन के विस्तार के साथ किसानों से जुड़ी समस्याओं को समझेंगे और उनकी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।

किसानों की मजबूती के लिए सरकार कर रही काम

बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार भी भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों की मजबूती के लिए काम कर रही है। सरकार किसानों का धान खरीद रही है और कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण यानी क्रॉप डाइवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। किसान मितान योजना के जरिए किसानों को खेती-किसानी में बेहतर सहयोग देने और उनकी समस्याओं को समझने का काम किया जाएगा।

जमीनी हकीकत सरकार तक पहुंचाएंगे किसान मितान

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान मितान एक नया कांसेप्ट है। इसके जरिए किसानों की जमीनी समस्याओं और वास्तविक स्थिति की जानकारी सरकार तक पहुंचाई जाएगी। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे किसानों से लगातार संपर्क में रहें और उनकी जरूरतों को समझें।

उन्होंने कहा कि किसान अच्छे से अपनी खेती कर सकें, इसके लिए किसान मितान की व्यवस्था तैयार की गई है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से किसानों और सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।

धान खरीदी की अंतर राशि पर क्या बोले बंशीलाल गुर्जर?

धान खरीदी में अंतर की राशि को लेकर किसानों की मांग पर बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में किसानों को आदान सहायता के रूप में राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी किसान की राशि बकाया नहीं रखेंगे।

गुर्जर ने आश्वस्त किया कि धान खरीदी की अंतर राशि को लेकर किसानों की मांग को भाजपा किसान मोर्चा सरकार के सामने रखेगा। किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार सरकार के साथ संवाद करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button