Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव: मंत्री और सांसदों की मौजूदगी में बीजेपी प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

जांजगीर चांपा। जिले के नए नगर पंचायत बम्हनीडीह का पहला आम चुनाव 1 जून को होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य सीट है, इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के साथ 15 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आज बीजेपी के अध्यक्ष और 15 पार्षदों ने मंत्री, सांसद और कार्यकर्त्ताओं के साथ रैली निकालकर नामांकन फार्म भरा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 18 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

बीजेपी ने रमेश कुमार डरसेना को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। डरसेना ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। बम्हनीडीह की जनता ने भी पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव में विकास करने वाली पार्टी बीजेपी को चुनने की ठान ली है। उन्होंने इस चुनाव में अपनी जीत का दावा किया।

बम्हनीडीह नगर पंचायत बनने के डेढ़ साल बाद हो रहे इस चुनाव को बीजेपी ने पूरे दमखम के साथ लड़ने की तैयारी में है। सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ सांसद कमलेश जांगड़े, रामू रोहरा और जिला अध्यक्ष ने नामांकन रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि राज्य सरकार के विकास के साथ बम्हनीडीह की जनता जुड़ने का मन बन ली है, जिसकी झलक नामांकन रैली में दिखा। वहीं नामांकन प्रभारी रामू रोहरा ने भी बीजेपी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया।

वहीं कांग्रेस ने भी अपनी सूची जारी करते हुए 15 पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए राम लाल सहारे को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सभी प्रत्याशी 18 मई को नामांकन फॉर्म भरेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button