Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप से हथियार, कारतूस और पेन ड्राइव बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सर्च अभियान के दौरान शनिवार को सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कदेर ग्राम में बीएसएफ की 133वीं वाहिनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया. दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के हथियारों का जखीरा हाथ लगा. जमीन के नीचे रायफल, लॉन्चर, कारतूस के अलावा पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जैसे इलेक्ट्रॉनिक डेटा स्टोरेज डिवाइस भी छिपाकर रखा गया था.

दरअसल, नारायणपुर जिले में नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सतत सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है. अभियान में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी की जा रही है. शुक्रवार को जंगलों में नक्सलियों द्वारा घातक सामान छिपाकर रखे होने की सूचना पर पुलिस और बीएसएफ जवानों की टीम मौके पर रवाना की गई.

केदार गांव के पास जंगल में सर्चिंग के दौरान संदिग्ध होने के शक पर जांच की गई. जमीन के नीचे नक्सलियों का डंप मिला, जिसमें हथियारों के साथ भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किया गया.

नक्सल डंप से क्या-क्या मिला?

.303 राइफल – 1
.315 राइफल – 6
12 बोर बंदूक – 1
बीजीएल (BGL) – 2
बीजीएल शेल (बड़े) – 24
बीजीएल शेल (छोटे) – 20
.303 राइफल मैगजीन (05 राउंड क्षमता) – 1
12 बोर कारतूस – 33
एचडी कारतूस – 91
7.62 मिमी (.303) कारतूस (रिम्ड) – 46
7.62 मिमी कारतूस – 9
7.62 मिमी ईएफसी – 2
फिलर – 3
नॉकिंग हैंडलिंग असेंबली – 1
जीरोइंग टूल – 1
मैगजीन पाउच – 4
आरएफ डिटेक्टर (एक्सेसरीज सहित) – 1
एंटीना – 1
हेलीकल एंटीना – 02
आईडी ऑपरेटिंग मैकेनिज्म (एक्सेसरीज सहित) – 01
हैंड हेल्ड टॉर्च – 01
पुल थ्रू – 02
राइफल स्लिंग – 17
बेल्ट – 01
नक्सली वर्दी – 01
होंडा जनरेटर मैनुअल – 02
नक्सली साहित्य एवं पत्र – भारी मात्रा में
डीएनएस बोतल (इन्फ्यूजन सेट सहित) – 1
डिस्पोवन (सिंगल यूज़) – 26
सर्जिकल ड्रेसिंग पैड – 1
दर्द निवारक मलहम – 2
फेविकोल (100 ग्राम) – 6
मार्कर – 1
बॉल पेन – 14
पेपर कटर – 7
क्रेप बैंडेज – 1
ड्रिल बिट – 2
ज्योमेट्री बॉक्स – 1
नक्सली फोटो – 1
टूथब्रश – 5
आहूजा ओम्नीडायरेक्शनल इम्पीडेंस उपकरण – 1
पेन ड्राइव (SanDisk 16 GB) – 1
पेन ड्राइव (SanDisk 64 GB) – 1
पेन ड्राइव (Movikino 128 GB) – 1
पेन ड्राइव (128 GB) – 1
पेन ड्राइव (SanDisk 256 GB) – 1
पेन ड्राइव (1 TB) – 1
मेमोरी कार्ड (4 GB) – 27
मेमोरी कार्ड (8 GB) – 37
मेमोरी कार्ड (16 GB) – 6
मेमोरी कार्ड (32 GB) – 8
नक्सली बैनर – 1
प्लास्टिक ड्रम (25 लीटर) – 1
जीपीएस (Garmin) – 1
कार्बन ब्रश – 2

नारायणपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इस कार्रवाई में बरामद किए गए कुल 44  बीजीएल शेल को सुरक्षित तौर पर बरामद कर बम निरोधक दस्ता (BDS) ने मौके पर ही डिस्पोज कर दिया. पूरे एरिया को सेनिटाइज करने के बाद जवान कैंप में वापस लौट आए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button