Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking newsछत्तीसगढ़

बड़ी खबर : पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा, पूछताछ जारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से यह बड़ी घटना टल गई। वहीं मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पद्मश्री फूलबासन यादव को किडनैप कर कार में ले जा रही थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुकुल देहान क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं कार से पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने उन्हें किसी काम के बहाने कार में बैठने के लिए कहा। इसके बाद फूलबासन बाई कार में दोनों महिलाओं के साथ बैठ गईं।

वाहन चेकिंग के दौरान सामने आया मामला

इसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। जैसे ही पुलिस ने कार को रोका, तभी फूलबासन बाई यादव ने इशारे के जरिए पुलिसकर्मियों को बताया कि उनका किडनैपिंग किया गया है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ा और उन्हें सुकुल देहान पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, फूलबासन बाई यादव सुरक्षित बताई जा रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button