Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल: 12-13 सितंबर को होगा निःशुल्क मॉक इंटरव्यू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

रायपुर। CGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। साक्षात्कार की बेहतर तैयारी का अवसर देने के लिए जिला प्रशासन रायपुर की ओर से ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 12 और 13 सितंबर 2026 को नेतृत्व साधना केंद्र, फुंडहर में होगा।

मॉक इंटरव्यू का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार का अनुभव देना है, ताकि वे परीक्षा के अंतिम चरण के लिए अधिक आत्मविश्वास के साथ तैयार हो सकें। इस दौरान अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया, पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों के प्रभावी उत्तर देने, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और संवाद कौशल से जुड़े जरूरी मार्गदर्शन दिए जाएंगे।

मॉक इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों के समक्ष साक्षात्कार का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। उनके प्रदर्शन का आकलन कर आवश्यक सुझाव और फीडबैक भी दिया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को अपनी कमियों को समझने और वास्तविक साक्षात्कार से पहले उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी।

11 सितंबर तक कराना होगा पंजीयन

इस अवसर का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित Google Sheet में अपनी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

पंजीयन अथवा आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी केदार पटेल (9425502970) और चंद्रेश (7389931878) से संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विभिन्न नवाचारी पहल की जा रही हैं। ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ भी इसी दिशा में एक प्रयास है, जिसके माध्यम से CGPSC अभ्यर्थियों को साक्षात्कार चरण की व्यावहारिक तैयारी का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button