Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जैम पोर्टल से सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

रायपुर। सरकारी खरीदी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से की गई सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता पाए जाने पर पांच अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शासन द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

मामला PM उषा मद से आवंटित राशि के दुरुपयोग से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि सामग्री क्रय के दौरान छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया और निर्धारित प्रक्रिया को दरकिनार कर आर्थिक गड़बड़ी की गई। निलंबित सभी अधिकारी-कर्मचारी नवीन वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में पदस्थ थे। निलंबन अवधि के दौरान सभी निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक, कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

इन्हें किया गया निलंबित

  • डॉ. योगेन्द्र कुमार पटेल, प्राचार्य
  • भूषण जय गोयल, सहायक प्राध्यापक
  • किशोर कुमार कोठारी, सहायक प्राध्यापक
  • हरीश चंद बैद, सहायक प्राध्यापक
  • नोहर राम, सहायक प्राध्यापक

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button