Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट पहुंचे भूपेश बघेल, खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह महादेव घाट पहुंचे. उन्होंने खारुन नदी के ठंडे पानी में अल सुबह आस्था की डुबकी लगाई. हर साल की तरह उन्होंने इस बार भी गुलाटी मारकर पानी में कूद गए. इसके बाद भूपेश बघेल ने हटकेश्वरनाथ महादेश के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की.

दरअसल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है. बड़ी संख्या में लोग खारुन नदी में पवित्र स्नान करने पहुंचे. धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है. इसी परंपरा के तहत भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में स्नान किया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने से घाट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही.

हटकेश्वर महादेव पर अर्पित किया जल

भूपेश बघेल ने स्नान के बाद दीपदान किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की. इसके बाद उन्होंने परंपरा अनुसार हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की.

महादेव घाट रायपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां विशेष पर्वों और धार्मिक अवसरों पर आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. साथ ही आज से तीन दिनों तक कार्तिक पूर्णिमा मेला लगेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button