Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

भोरमदेव शक्कर कारखाना प्रबंधन की किसानों से अपील, कहा- ‘दंड देना नहीं, सहकारिता को बचाना है मकसद’

कवर्धा। सहकारिता को मजबूती देने और किसानों के सुरक्षित भविष्य को लेकर भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, कवर्धा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. कारखाना प्रबंधन ने अपने सदस्य गन्ना किसानों के नाम एक अपील जारी की है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह कोई चेतावनी नहीं बल्कि कारखाने और किसान- दोनों के अस्तित्व को बचाने का एक साझा अवसर है.

गन्ना आपूर्ति में कमी से बढ़ी चिंता

प्रबंधन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पिछले तीन पेराई सत्रों (2023-24, 2024-25 और वर्तमान 2025-26) में सर्वे अनुमान के मुकाबले पर्याप्त गन्ना कारखाने को नहीं मिल पाया है. गन्ने की कम आपूर्ति के कारण कारखाने की पेराई क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिसका सीधा असर उत्पादन और आर्थिक स्थिरता पर पड़ रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button