Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

अमित शाह के दौरे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का बयान, कहा- छत्तीसगढ़ के विकास की भूमिका होगी तय

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। बस्तर जिले के जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसको लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की भूमिका तय होगी।

रमन सिंह का बयान

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की भूमिका तय होगी। अन्य राज्य के मुख्यमंत्री भी देखेंगे कि छत्तीसगढ़ और बस्तर कैसा विकसित हो रहा है। वहीं उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा कि नक्सलवाद खात्मे को लोग असंभव मानते थे वह संभव हुआ है।

राहुल के बयान पर पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से देशहित में ईंधन की बचत करने और अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचने की अपील की है, जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि PM मोदी उपदेश नहीं बल्कि नाकामी के सबूत बता रहे हैं। इसपर पलटवार करते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रूप से मैच्योर नहीं हैं। राहुल गांधी किसी संकेत को समझें। सोना 90 प्रतिशत बाहर से आता है इसमें विदेशी मुद्रा खर्च होता है। लाल बहादुर शास्त्री ने एक टाइम खाना नहीं खाने का अपील किया था अगर राहुल गांधी उस समय होते, तो उनका भी आलोचना करते। वहीं उन्होंने आगे कहा कि PM मोदी के आग्रह का असर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button