सरस्वती शिशु मंदिर बसना में वार्षिकोत्सव की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी विकास की नई ऊर्जा

बसना। बसना के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक डॉ. अग्रवाल ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि संस्कारों की वह पाठशाला है जहाँ बच्चों के भविष्य के साथ-साथ उनके चरित्र का निर्माण होता है। यहाँ से निकले विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्यों और सामाजिक संदेश देने वाले नाटकों के माध्यम से बच्चों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रांतीय अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा संस्थान राम भरोसा सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलाप निराला, खंड संघ संचालक बसना सोनू श्रीवास्तव, संरक्षक सदस्य आनंद राम मन्दनानी, विभाग कार्यवाहक दयामणि सिदार, अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सचिव धनेश्वर साहू,सदस्य सुभाष शर्मा, सदस्य दयामणि सिदार, सदस्य पुष्पलता साव, सांवरमल अग्रवाल, सौम्य रंजन कानूनगो, सुभाष चंद्र प्रधान, ललिता रात्रे, संचालक रमेश कर, प्राचार्य धनुंजय साहू, जिला कार्यवाहक चंद्रशेखर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालय समिति के पदाधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।




