Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बंसुला के किड्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में वार्षिकोत्सव की धूम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंसुला में स्थित किड्स एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। एक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद की गतिविधियां अत्यंत अनिवार्य हैं। ऐसी गतिविधियों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा बाहर आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही वह समय है जब आप अपने भविष्य की नींव रखते हैं। आप केवल पढ़िए मत, बल्कि सीखिए। कड़ा परिश्रम और अनुशासन ही आपको सफलता के शिखर तक ले जाएगा। आने वाला समय तकनीक और नवाचार का है, इसलिए स्वयं को हर क्षेत्र में दक्ष बनाएं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के शिक्षण संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर क्षेत्र के भविष्य को गढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर कबीर कुटी तरेकेला महंत लखन मुनि जी,कथावाचिका अयोध्या ज्योति शास्त्री,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नोबिना अमृत जगत, डायरेक्टर नीलू आर. के. दास,जनपद बसना सभापति प्रकाश सिन्हा,प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार संघ सेवक दास दीवान, वरिष्ठ पत्रकार बी. एल. दास,साहू समाज अध्यक्ष महेंद्र साव,पूर्व अध्यक्ष साहू समाज पंकज साव,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त शिक्षक आर. बी. प्रधान,निज सचिव नरेंद्र बोरे,BRCC बसना अनिल सिंह साब,प्रबंधक सहकारी बैंक अमृत लाल जगत,पत्रकार एवं डायरेक्टर ऋषिकेश दास,विवेक दास,सभापति अभय धृतलहरे,जनपद सदस्य प्रतिनिधि ऋषिकेश पटेल,प्राचार्य भागवली जगत, बंसुला सरपंच नवीन साहू ,स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक गण, भारी संख्या में अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button