Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा— “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों।”

उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा का समय आते ही मन में कई तरह की भावनाएँ होती हैं—उत्साह भी और चिंता भी। लेकिन यह याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं, हम सभी आपके साथ हैं। यदि मन में डर है, तो इसका मतलब है कि आप अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर गंभीर हैं। डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने आत्मविश्वास को कमजोर न पड़ने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है और वही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। नियमित अध्ययन करें, कठिन विषयों का पुनरावर्तन करें, समय का सही प्रबंधन करें, पर्याप्त नींद लें और पौष्टिक भोजन करें। साथ ही, मोबाइल से कुछ दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार व प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button