नीम डबरी तालाब खमतराई में महीनों से बंद पड़े बोरवेल को शुरू करने थ्री-फेज कनेक्शन की मांग को लेकर ‘आप’ ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर। गुढ़ियारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खमतराई, नीम डबरी तालाब इलाके में पिछले कई महीनों से बंद पड़े बोरवेल को पुनः चालू कराने के लिए आज आम आदमी पार्टी (AAP) और स्थानीय मोहल्ले वासियों ने पुरजोर आवाज उठाई। बिजली विभाग द्वारा फेज काट दिए जाने के कारण क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण बोरवेल ठप पड़ा था, जिससे स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था।

जनता की इस बुनियादी समस्या को देखते हुए आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और वार्डवासियों ने एकत्रित होकर संबंधित अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बोरवेल तक तत्काल थ्री-फेज (3-Phase) बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाए, ताकि बोरवेल को पुनः चालू कर जनता को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व छाया पार्षद डॉ. विजय देवांगन ने कहा, “पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए जनता को महीनों तरसाना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। अगर जल्द ही थ्री-फेज कनेक्शन देकर बोरवेल चालू नहीं किया गया, तो पार्टी आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित: ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से डॉ. विजय देवांगन (छाया पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष), नीतीश उपाध्याय (गुढ़ियारी ब्लॉक संगठन मंत्री), रामदयाल यादव , धनेश्वर नेताम , टेकराम यादव, दुर्गा बंजारे, ऊषा बंजारे, मगतीन बाई समेत आम आदमी पार्टी के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।




