Home
🔍
Search
Videos
Stories
राजनीती

आम आदमी पार्टी ने डॉ. विजय देवांगन को सौंपी अहम जिम्मेदारी

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी बीरगांव नगर निगम चुनाव एवं जिला संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. विजय देवांगन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें रायपुर पश्चिम विधानसभा प्रभारी एवं बीरगांव चुनाव समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने डॉ. देवांगन की सक्रियता, लोकप्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए रायपुर टीम के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से यह निर्णय लिया। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से की गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. विजय देवांगन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश सह-प्रभारी मुकेश अहलावत, छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश संगठन मंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button