Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रूम हीटर से घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। राजधानी के टाटीबंद इलाके में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने  से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. आग लगने पर बुजुर्ग लगातार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन घर पर बाहर से ताला लगे होने के चलते पड़ोसी भी मदद न कर सके और देखते ही देखते बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि आग रूम हीटर की वजह से हुई है.

जानकारी के मुताबिक, यह हृदय विदारक घटना आज सुबह की है, जब मृतक राजकुमार गुप्ता (70 वर्ष) अपने घर पर अकेले थे. उनका बेटा घरेलू सामान लेने बाहर गया हुआ था. इस दौरान उसने दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया था. जब तक वह सामान लेकर लौटा, तब तक घर पर लगी आग में उनके बुजुर्ग पिता की जान जा चुकी थी और सबकुछ जल चुका था.

सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

बता दें कि घटना के दौरान बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इक्कट्ठे हो गए, उन्होंने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन ताला जड़े होने की वजह से असफल रहे. पड़ोसियों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन दमकल की टीम भी लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाया. प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर भी लोगों में भारी आक्रोश है.

रूम हीटर से आग लगने की आशंका

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रूम हीटर से शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी होगी. सर्दियों के मौसम में हीटर के अधिक इस्तेमाल के चलते इस तरह की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

देखें घटनास्थल का वीडियो:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button