Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राजिम कुंभ मेला की तैयारियां प्रारंभ, संभागायुक्त महादेव कावरे ने किया निरीक्षण

रायपुर। राजिम कुंभ मेला की तैयारियों के तहत विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा नवापारा की ओर से नेहरू घाट होते हुए कुलेश्वर की दिशा में मार्ग एवं अन्य अधोसंरचना से संबंधित कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भी अपने-अपने विभागीय कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राजिम कुंभ मेला आगामी 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में साधु-संत एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

संभागायुक्त महादेव कावरे ने राजिम कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एवं व्यवस्थागत कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन द्वारा राजिम कुंभ मेला को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button