Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

हेरोइन बेचते आरोपी गिरफ्तार, चिट्‌टा समेत कार और नगदी जब्त

धमतरी। नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस लगातार अभियान चला रही। वहीं आज इंडोर स्टेडियम के पास हेरोइन(चिट्टा) बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से हेरोइन (चिट्टा) – 02 ग्राम 920 मिलीग्राम (अनुमानित कीमत – 58,400/रुपए ), एक मोबाइल फोन, एक मारुति कार और 39,000 रुपए नगद जब्त किया है।

एसपी सूरज परिहार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध धमतरी पुलिस निरंतर एवं सख्त कार्रवाई कर रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंडोर स्टेडियम के समीप एक व्यक्ति रवि सोनी अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी रवि सोनी, पिता मोतीलाल (39 वर्ष) शीतला मंदिर के पास जोधापुर वार्ड धमतरी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) – 02 ग्राम 920 मिलीग्राम (अनुमानित कीमत – 58,400/रुपए ), एक मोबाइल फोन, एक मारुति कार और 39,000 रुपए नगद जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

एसपी ने कहा, अवैध मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने निरंतर एवं सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चिट्टा/नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके एवं समय रहते आवश्यक वैधानिक एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button