Home
🔍
Search
Videos
Stories
Uncategorized

‘जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे नितिन नवीन’, दीपक बैज का बड़ा बयान

रायपुर। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे. इससे पहले छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हितों को लेकर सियासत गरमाई हुई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नितिन नवीन के दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनजातीय दिवस नहीं, बल्कि विनाश दिवस मनाने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं.

जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने को दीपक बैज ने दोहरा रवैया बताया. उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार सरगुजा में कोल माइन बेच रही है, दूसरी तरफ आदिवासी हितों की बात कर रही है. और जब आदिवासियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें जेल भेज दिया गया.

बैज ने दावा किया कि सिर्फ रायगढ़ जिले में ही 89 कोल फील्ड स्वीकृत किए गए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धरमजयगढ़ जा रहे हैं. क्या वह आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बात करेंगे?

धान खरीदी पर सियासत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी की तैयारियों और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्रों में बारदाने की कमी, टोकन व्यवस्था, धान के उठाव और किसानों को मिलने वाली अंतर की राशि में कथित कटौती का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा है.

धान खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी का आरोप

दीपक बैज ने कहा कि सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का दावा कर रही है, लेकिन प्रदेश के सभी खरीदी केंद्रों तक अब तक पर्याप्त बारदाने नहीं पहुंच पाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने एकमुश्त राशि देने का वादा किया था, लेकिन अन्नदाताओं को एक साथ पूरी राशि नहीं मिल रही है.

टोकन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बैज ने कहा कि टोकन एप खुलते ही 15 जनवरी तक के लिए फुल हो चुका है. ऐसे में किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ सकता है. वहीं धान के उठाव में देरी से संग्रहण केंद्रों में भी परेशानी बढ़ सकती है.

दीपक बैज ने सरकार की ओर से घोषित अंतर की राशि पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि सरकार 13,839 रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त राशि देने का दावा कर रही है, जबकि किसान 19,297 रुपये के हकदार हैं. अंतर की राशि में कटौती क्यों की जा रही है? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि छोटे सोसायटी में 500 क्विंटल का लिमिट क्यों किया गया है.

BJP और चुनाव आयोग को करेंगे एक्सपोज : दीपक बैज

दीपक बैज ने कहा कि 16 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. 16 से 25 नवंबर तक सभी बूथ में वोट चोरी को लेकर अभियान चलाया जाएगा. बीजेपी और चुनाव को एक्सपोज किया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि  AICC के निर्देश पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल चल रहा है. अबतक कांग्रेस के कुल 1500 में से 1124 मंडलों में चौपाल पूरे हो चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button