Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 46वीं बैठक संपन्न, योजनाओं की प्रगति एवं आगामी लक्ष्यों की समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संचालक मंडल की 46वीं बैठक आज बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में गांधी भवन, केयूर भूषण स्मृति परिसर, कंकाली पारा में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, उत्पादन और विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि खादी उत्पादन एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समयमान वेतनमान, खादी भंडारों के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने, खादी बुनकरों की सिलाई दरों के निर्धारण तथा उत्पादन केंद्रों में मूल्य निर्धारण समिति के गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही खादी उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और विपणन गतिविधियों को बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में खादी उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने, ग्रामोद्योग गतिविधियों के विस्तार तथा प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर बोर्ड की प्रबंध संचालक लीना कमलेश मंडावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button