Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़राजनीती

धान खरीदी पर सियासत: भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, पूछा- आखिर 1 नवंबर से क्यों नहीं हो रही है शुरुआत…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मुद्दे पर कहा कि सरकार धान खरीदी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है. उन्होंने 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की वकालत करते हुए सवाल किया कि क्या सरकार समय पर धान नहीं खरीदना चाहती? सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दशहरा के बाद पहली बार मीडिया से रू-ब-रु हुए. छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जीरो टोरलेन्स की दावे वाली सरकार में गड़बड़ी हुई है. इस मामले की जाँच क्यों नहीं हो रही है? सरकार में बैठे लोग परीक्षा पास करवा रहे हैं. अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका देनी चाहिए. अब तक पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होना भी सवालों के घेरे में है. 2024 पीएससी की परीक्षा रद्द होनी चाहिए. सीबीआई से मामले की जाँच करानी चाहिए.

बीटीआई ग्राउंड में कॉम्लेक्स बनाना बेहद गलत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के लोगों को ट्रैफिक के नाम प्रताड़ित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि राजधानी में मंत्री और अधिकारी दो-दो बंगले रखे हुए हैं. सभी मंत्रियों को राजधानी का बंगला छोड़ देना चाहिए. बीटीआई ग्राउंड में व्यवसायिक कॉम्लेक्स बनाना बेहद ही गलत है. इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है.

महतारी वंदन के हितग्राहियों से हो रही वसूली

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके साथ महतारी वंदन के हितग्राहियों से वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि महतारी वंदन में हितग्राहियों की संख्या 70 लाख से घटकर 68 लाख हुई, जबकि पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ़नी चाहिए. वहीं त्योहार पर महंगाई की मार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है. प्रधानमंत्री मोदी महंगाई कम कर पाने में नाकाम साबित हुए हैं. प्रधानमंत्री तेल बचाने की नसीहत देते, लेकिन जन्मदिन पर लाखों दीया जलवाते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button