Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

होटल बेबीलोन इन में Road Safety Class, 250 से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

रायपुर। सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने Hotel Babylon Inn के सहयोग से बुधवार को Road Safety Class का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा–सुरक्षा Safety Angel ने आकर्षक डेमो के जरिए सड़क पर सतर्कता, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए। Safety Angel ने संदेश दिया कि “दुर्घटना कभी बताकर नहीं होती, इसलिए सुरक्षा हमेशा पहले।”

सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर केशव राव ने संस्था के गठन और पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था को 100 से अधिक World Records प्राप्त हैं और विभिन्न जनहित गतिविधियों के जरिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

रायपुर कमिश्नरेट की DCP Traffic डॉ. अर्चना झा ने यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की। वहीं ACP Traffic सतीश ठाकुर ने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने जैसे नियमों के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुप्पड़ ने सड़क सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और जिम्मेदार व्यवहार कई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। Babylon के Executive Director Amardeep Singh Arora ने भी सुरक्षित यातायात व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Red Cross Society ने दी CPR की जानकारी

कार्यक्रम में Red Cross Society की भी सहभागिता रही। Nodal Officer डॉ. सार्थक नंदा ने सड़क दुर्घटना और आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) के बारे में बताया और कहा कि आपात स्थिति में समय पर प्राथमिक सहायता और CPR की जानकारी किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण हो सकती है।

Assistant Manager देव प्रकाश कुर्रे ने भी सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़े संदेश साझा किए। उन्होंने दुर्घटना के बाद राहगीरों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में Babylon के Managing Director भूपेंद्र खनूजा और Press President मोहन तिवारी सहित सुरक्षित भव: फाउंडेशन, Road Safety Club और होटल से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को Emergency Card (इन केस कार्ड) नि:शुल्क वितरित किए गए और इसके उपयोग एवं उपयोगिता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं Road Safety Club रायपुर ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाने और स्वयं के साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button