Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

HPCL रायपुर LPG प्लांट में रोड सेफ्टी क्लास, 150 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

रायपुर। सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL), रायपुर LPG प्लांट के सहयोग से 26 अगस्त को मंदिर हसौद में रोड सेफ्टी क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में HPCL रायपुर LPG प्लांट के Senior Plant Manager मंगेश हेमंत चांदवड़कर ने सड़क सुरक्षा को संस्थागत जिम्मेदारी बताते हुए कर्मचारियों और वाहन चालकों में सुरक्षा की आदत विकसित करने पर जोर दिया। Designated Safety Officer कुमारी श्वेता ने कार्यस्थल और सड़क सुरक्षा के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए सुरक्षा प्रक्रियाओं के पालन की अपील की।

इस दौरान श्री शुक्ला ने सुरक्षित वाहन संचालन, सतर्कता और अनुशासन को सड़क सुरक्षा का आधार बताया। वहीं सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर केशव राव ने संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन पिछले 14 वर्षों से रोड सेफ्टी के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और संस्था का नाम Guinness World Records में भी दर्ज है।

ट्रैफिक टीचर टी.के. भोई ने यातायात नियमों के व्यावहारिक पहलुओं और सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप धूपर ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी से बचने की अपील की। वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने दुर्घटनाओं से होने वाले सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए गए। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “Safe Drive, Save Life” रहा।

कार्यक्रम में सुरक्षित भव: फाउंडेशन के सदस्यों के साथ HPCL रायपुर LPG प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी समेत 150 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। फाउंडेशन ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button