Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया रेड, ऑरेंज और येलो वार्निंग

रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 28 जुलाई 2026 को दोपहर 2:15 बजे जारी बुलेटिन में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित करते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़, सरायपाली (महासमुंद), गरियाबंद और बलौदाबाजार जिले के कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (येलो/ऑरेंज अलर्ट)

अगले 24 घंटे के दौरान बिलासपुर, सक्ती, जांजगीर-चांपा और रायपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, धनतरी, दुर्ग, बलौदा बाजार, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश का अनुमान है।

 इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और नारायणपुर जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

वहीं बिलासपुर, सक्ती, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली और कोरबा सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button