Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

कल से कांग्रेस का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर : राहुल गांधी भी जिला अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग, PCC चीफ दीपक बैज ने देखी तैयारियां

रायपुर। अभनपुर स्थित मंगल भवन में 20 से 29 जून तक कांग्रेस का 10 दिवसीय आवासीय DCC संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व विधायक धनेंद्र साहू समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

संगठन सृजन अभियान को नई गति प्रदान करने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। दीपक बैज ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए आवास, भोजन, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए आयोजन स्थल पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी 21 जून को नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शिविर में ट्रेनिंग देंगे। इस दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे। जिला अध्यक्षों को मैदान पर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देंगे। साथ ही संगठन, फील्ड विजिट और सामाजिक-राजनैतिक एक्टिविटी पर ट्रेनिंग देंगे।

जानें राहुल गांधी का मिनट टू मिनट शेड्यूल

AICC से जारी शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी 21 जून को दोपहर दो बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2:45 बजे बाय रोड सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे तक जिला अध्यक्षों को संगठन, फील्ड विजिट और सामाजिक-राजनैतिक एक्टिविटी पर ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग के बाद 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यानी राहुल गांधी 4 घंटे 40 मिनट छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेसजनों ने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा भाव का परिचय दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वयं एनएसयूआई के छात्रों के साथ रक्तदान कर युवा साथियों का मनोबल बढ़ाया।

रक्तदान शिविर में कांग्रेसियों ने किया ब्लड डोनेट

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। वहीं मेकाहारा अस्पताल में उपचाररत कैंसर मरीजों एवं बच्चों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके अतिरिक्त, एनएसयूआई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक जीवन सदैव गरीबों, वंचितों, युवाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा, सहयोग और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाकर उनके विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश में सामाजिक न्याय, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button