Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम : अरुण साव ने अफसरों और ठेकेदारों से कहा –

लोरमी। क्षेत्र के विधायक और उपमुख्यमंत्री अरुण साव इन दिनों एक्शन मोड में हैं। कांकेर दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम उस वक्त भड़क गए, जब उन्होंने जमीनी हकीकत और अधिकारियों के कागजी दावों में जमीन-आसमान का फर्क देखा। निर्माण कार्यों में लेटलतीफी और बहानों से नाराज उपमुख्यमंत्री ने बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों की सरेआम क्लास लगा दी। अरुण साव ने बेहद तल्ख लहजे में पूछा, जब वर्क प्लान पर चलना नहीं है तो बनाते क्यों हो? सिर्फ मुझे दिखाने के लिए?

लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं डिप्टी सीएम अरुण साव ने जैसे ही फील्ड पर उतरकर समीक्षा शुरू की, अधिकारियों और ठेकेदारों के पसीने छूट गए। सड़कों की बदहाली और अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को देखकर साव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

दौरे के दौरान जब PWD के बड़े अफसरों और ठेकेदारों ने देरी के पीछे अपने पुराने बहाने गिनाने शुरू किए तो उपमुख्यमंत्री ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता अब और इंतजार नहीं करेगी। कागजों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले इंजीनियरों को आईना दिखाते हुए साव ने कड़क आवाज में पूछा, जब वर्क प्लान पर चलना नहीं है तो बनाते क्यों हो प्लान?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button