15 साल 8 माह सेना में सेवा देने के बाद रायपुर लौटेंगे थलेंद्र साहू, भव्य स्वागत की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र थलेंद्र कुमार साहू भारतीय थलसेना में 15 वर्ष 8 माह तक सेवा देने के बाद 1 जून 2026 को सेवानिवृत्त होकर अपने गृह नगर लौट रहे हैं। सेना शिक्षा कोर में शिक्षक हवलदार के पद पर सेवाएं देने वाले थलेंद्र साहू के स्वागत एवं सम्मान के लिए परिजनों और पूर्व सैनिकों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 1 जून को सुबह 7 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों एवं परिजनों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कार्डिनल वॉरियर स्कूल, निमोरा रायपुर में सम्मान समारोह आयोजित होगा।शाम 5 बजे कचना बस स्टैंड से उनके निज निवास नवागांव तक बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, परिजन और नागरिक शामिल होंगे।
थलेंद्र कुमार साहू सेवानिवृत्त व्याख्याता शत्रुहन लाल साहू के पुत्र हैं। वहीं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव एवं शिक्षक योगेश साहू उनके बड़े भाई हैं।
योगेश साहू एवं परिजनों ने नागरिकों से सैनिक सम्मान बाइक रैली में शामिल होकर थलेंद्र साहू का स्वागत करने की अपील की है।




