Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बस्तर में सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा पहुंचाने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजन आज पंडरी सिटी सेंटर मॉल के लिए एक्सप्रेस-वे के सामने अवैध रूप से मार्ग खोले जाने एवं शासन के नियमों की अवहेलना करने वाले PWD अधिकारियों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने देवेन्द्र नगर थाना पहुंचे।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने क्या कहा ?

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि रायपुर स्थित एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय शासन द्वारा स्पष्ट रूप से यह नियम निर्धारित किया गया था कि एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर किसी भी प्रकार का नया मार्ग अथवा कट नहीं खोला जाएगा, ताकि तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाओं एवं यातायात अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

5 दिसंबर 2017 को जारी शासन के नोटिफिकेशन में भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि एक्सप्रेस-वे से लगी भूमि पर किसी भी प्रकार का नया रास्ता नहीं बनाया जाएगा। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों द्वारा नियमों एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए एक्सप्रेस-वे के सामने अवैध रूप से मार्ग खोल दिया गया है।

उक्त मार्ग खोले जाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना अत्यधिक बढ़ गई है, क्योंकि एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेज गति से संचालित होते हैं। साथ ही इससे यातायात बाधित होने एवं जाम की स्थिति निर्मित होने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। उपाध्याय ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और चंद अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा यह खेल अब बर्दाश्त के बाहर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्य बिना आवश्यक अनुमति एवं सक्षम विभागों की स्वीकृति के किया गया प्रतीत होता है, जो कि प्रथम दृष्टया शासकीय नियमों का उल्लंघन एवं पद का दुरुपयोग है। इसलिये उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित PWD अधिकारियों एवं अन्य दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने तथा जनहित एवं नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस-वे के सामने खोले गए इस अवैध मार्ग को तत्काल बंद कराये जाने की बात कही। ताकि भविष्य में किसी भी गंभीर दुर्घटना अथवा जनहानि की संभावना को रोका जा सके।

विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी एक्सप्रेस वे का नियम विपरीत रास्ता खोलकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और इस कार्य में भाजपा मंत्री, नेता, लोक निर्माण विभाग (PWD), संबंधित नियोजन अधिकारी, कुछ रसूखदार व्यक्ति, निजी बिल्डर और भू-माफिया भी सिर्फ अपने निजी लाभ के लिये संलिप्त हैं। सिटी सेंटर मॉल के सामने बने एक्सप्रेस-वे का रूट बीच में खोलने वाले अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिये आखिर किसके निजी लाभ के लिए नियमों को शिथिल किया जा रहा है या कौन-कौन व्यक्ति हैं, जिनको अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस-वे के मूल और तकनीकी रूप से स्वीकृत रास्ते में बदलाव कर रहे है।

विकास उपाध्याय का कहना है कि जहां एक तरफ भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री लगातार विकास कार्यों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करते हैं, वहीं जमीनी स्तर पर PWD के कुछ अधिकारी अपने निजी फायदे के लिए बड़े कॉलोनाइजरों से मिली भगत कर आम जनता को दुर्घटनाओं के लिए आमंत्रित कर रहे है। कांग्रेस पार्टी का सीधा दावा है कि यह कार्य निजी और आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा है, जिसके कारण पूरे प्रोजेक्ट की दिशा बदली जा रही है।

इस प्रकार नियमों को ताक पर रखकर दोबारा ऐसा ना हो इसके लिये उपाध्याय ने कुछ प्रमुख मांग रखी, जिसमें सर्वप्रथम निष्पक्ष जांच – एक्सप्रेस-वे के प्रारंभिक सर्वे और वर्तमान में किए गए बदलावों की तुलनात्मक जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी या विजिलेंस टीम से कराई जाए।

जवाबदेही तय हो- जिस भी अधिकारी ने तकनीकी कारणों को दरकिनार कर किसी निजी व्यक्ति या लॉबी को फायदा पहुंचाने के लिए रूट बदला है, उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

पारदर्शिता- एक्सप्रेस-वे के मार्ग निर्धारण से जुड़ा पूरा नक्शा और फिजिबिलिटी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। जिस अधिकारी के सुझाव से और जिन अधिकारियों के आदेश से यह अवैध कार्य हुआ है उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो और दोषी अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही हो यही कांग्रेस पार्टी की मांग है।

आगे विकास उपाध्याय ने कहा कि अगर सरकार ने इस रूट घोटाले पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी आम जनता की जान को जोखिम से बचाने के लिये आमजनमानस के साथ उग्र आंदोलन करेगी। आज के कार्यक्रम में विकास उपाध्याय के साथ दीपक मिश्रा, अन्नू राम साहू, प्रकाश जगत, जी श्रीवास, सोमेन चटर्जी, विकास अग्रवाल, तारीख खान गिन्नी, रोशन श्रीवास, संदीप सिरमौर, लल्लू अमित शर्मा, अभय ठाकुर, शानू दीवान, सागर तांडी , राजेश बघेल,श्रीनाथ भोगल, हेमलाल नायक, विक्की शर्मा, दीपक साहू, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button