Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर भूपेश बघेल का कटाक्ष, कहा- पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन उल्टा पड़ा दांव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बंगाल को लेकर पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन दांव उल्टा पड़ा था।

भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हम लोगों को बीजेपी वाले एटीएम बोलते थे। ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम सब जगह बीजेपी एसबीआई बन गई है, सब मिलकर लूट रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा है।

विधानसभा के विशेष सत्र पर उठाए सवाल

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि अनुमति लेकर सत्र बुलाया गया है, लेकिन उसमें क्या लिखा है? क्या इसमें निंदा प्रस्ताव लाया जा सकता है, यह सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि आज लोकसभा में कोई प्रस्ताव पारित होता है, तो क्या उसका प्रभाव यहां भी होगा? क्या यह टकराव नहीं है या सहमति है?

उन्होंने आगे कहा कि जो घटनाएं हो चुकी हैं, पहली बात यह है कि सरकार तीन बिल लेकर आई थी और तीनों बिल गिर गए। क्या इस पर चर्चा हो सकती है? पहले यह बताएं क्या केंद्र के विषय में राज्य में चर्चा हो सकती है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button