Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में रूपी के ढेर होने के बाद दहशत, परतापुर एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली दासरू ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर। तेलंगाना कैडर की नक्सली रूप के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद से बचे नक्सलियों में खौफ है. इस बीच नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक और सफलता हाथ लगी है. कांकेर में सोमवार को उत्तर बस्तर इलाके में परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय रहे दासरू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्ण कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने वाले दासरू आमाबेड़ा थाना पहुंचा. जहां उसने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में शामिल हो गया. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने आत्मसमर्पण की पुष्टि की है. प्रदेश सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रारंभिक सहायता राशि, कौशल प्रशिक्षण, आवास, आजीविका के साधन और सुरक्षा प्रदान की जाती है.

पुनर्वास नीति के तहत दोनों को पृथक-पृथक 25,000-25,000 रुपये (कुल 50,000 रुपये) की प्रोत्साहन राशि तत्काल नगद प्रदान की गई. इसके साथ ही भविष्य में 3 वर्ष तक 10,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड राशि, निःशुल्क आवास एवं भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button