Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking news

नगर निगम रायपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में पाईप लाईन बिछाने के आवश्यक कार्य हेतु खोदी जाने वाली सड़कों की तत्काल मरम्मत की जा रही है

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में ग्रीष्मकालीन ऋतु के दौरान पेयजल संकट की समस्या के त्वरित निदान के लिए व्यवहारिक रूप से आवश्यक होने पर विभिन्न मार्गो को पाईप लाईन वाले हिस्से मे खोदकर तत्काल सुधारकर उसकी प्राथमिकता से मरम्मत करवाने का कार्य नगर निगम रायपुर द्वारा किया जा रहा है ताकि नागरिको को श्रावागमन हेतु किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

आज 20 अप्रैल 2026 को दैनिक समाचार पत्र में अच्छी सडको को पाईप लाईन बिछाने खोदकर कर रहे खराब शीर्षक से प्रकाशित समाचार को तत्काल सज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने संबंधित जोन 4 जोन कमिश्नर श्रीमती दिव्या चंद्रवंशी को लाखे नगर मैदान के पास पाईप लाईन मरम्मत का आवश्यक कार्य होते ही जोन स्तर पर तत्काल प्राथमिकता से सडक सुधारने एवं सभी स्थानो पर पाईप लाईन की आवश्यक मरम्मत उपरात सडके सुधारने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button