Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव और एमडी अरुणपति त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी मंजूला त्रिपाठी के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला अनुपातहीन संपत्ति से जुड़ा हुआ है।

CBI की दिल्ली स्थित एंटी करप्शन ब्रांच (STB) द्वारा दर्ज FIR में आरोप लगाया गया है कि अरुणपति त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए अकूत संपत्ति अर्जित की। जांच में सामने आया है कि उनकी घोषित संपत्ति लगभग 38 लाख रुपये से बढ़कर करीब 3.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। CBI के अनुसार, त्रिपाठी ने विशेष सचिव आबकारी और एमडी के पद पर रहते हुए अवैध तरीके से संपत्ति बनाई। इस दौरान उनकी पत्नी मंजूला त्रिपाठी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

30 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जांच के घेरे में

शराब घोटाले से जुड़े मामले में 30 से अधिक अन्य अधिकारी और कर्मचारियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। CBI अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। CBI की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। एजेंसी अब वित्तीय लेन-देन, संपत्ति के स्रोत और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button