Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बसना नगर के टिकरापारा में अष्ट प्रहर हरि नाम संकीर्तन संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

बसना। बसना नगर के टिकरापारा में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ भव्य अष्ट प्रहरी हरि नाम संकीर्तन का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में पहुँचते ही विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महाप्रभु के चरण वंदन कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। कीर्तन की धुन और भक्तिमय माहौल के बीच उन्होंने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से मंगल कामना की। आयोजन समिति सदस्यों व नगरवासियों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से न केवल हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि यह हमारे अंतर्मन को भी शांति प्रदान करता है। नाम संकीर्तन से निकलने वाली पवित्र ध्वनि तरंगें *हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे; हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे का आध्यात्मिक और मानसिक महत्व बहुत गहरा है। यह मंत्र कलयुग में पापों के नाश, मन की शांति, और मोक्ष प्राप्ति का सबसे सरल उपाय माना गया है, जो सीधे भगवान की दिव्य ऊर्जा और चेतना से जोड़ता है साथ ही नकारात्मकता का नाश करती हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आध्यात्मिक महत्व पर जोर देते हुए आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से हम सभी के मन की शुद्धि होती है। अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन के प्रभाव से हमारे भीतर पवित्रता, करुणा और भाईचारे की भावना जाग्रत होती है, जो एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह आयोजन हमें अपनी जड़ों और गौरवशाली संस्कृति से गहराई से जोड़ते हैं, जिससे न केवल सामाजिक एकता को बल मिलता है बल्कि लोगों के बीच आपसी समरसता और प्रेम का विस्तार भी होता है।

विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार और हम व्यक्तिगत रूप से धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास केवल सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक चेतना का विकास भी उतना ही आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि खेमू अग्रवाल, भाजपा नेता अभिमन्यु जायसवाल,जनपद पंचायत सभापति प्रकाश सिन्हा,विजय पटेल,उपेन्द्र देवता,राकेश डडसेना,राजू यादव,सानिल प्रधान, खुलु यादव,रविन्द्र साहू,लखन लाल सिन्हा ,सुरेश सिन्हा ,संतोष डाकुआ, दीपक डाकुआ ,भारी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और संकीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ की ध्वनि से गुंजायमान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button