Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मिशन के तहत कार्य कर रहे प्राचार्य एवं ग्रंथपाल का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बढ़ाया उत्साह किया सम्मानित

रायपुर। ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित ग्रंथों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है, ताकि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न भागों में स्थित प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण किया जाएगा, जिससे इनका उपयोग शोध एवं अध्ययन के लिए किया जा सके।

इस अवसर पर शासकीय संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य एवं (संरक्षक) डॉ.सीमा शुक्ला एवं शासकीय संस्कृत कॉलेज के ग्रंथपाल (सर्वेयर) सुनील सोनी को “ज्ञानभारतम मिशन” के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य करने हेतु कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button