Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

“ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत रायपुर में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान शुरू

रायपुर। “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित ग्रंथों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है, ताकि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्राचीन पांडुलिपियाँ, ताड़पत्र और हस्तलिखित ग्रंथ हमारी संस्कृति के अमूल्य खजाने हैं। इनके संरक्षण और पहचान में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि, ताड़पत्र या हस्तलिखित ग्रंथ उपलब्ध हैं, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को अवश्य प्रदान करें, ताकि उन्हें सुरक्षित संरक्षित किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान केवल दस्तावेजों के संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button