28 बड़े बकायादारों पर नगर निगम का शिकंजा : टैक्स नहीं जमा करने वाले 14 व्यावसायिक परिसरों में की गई सीलबंदी, कई ने मौके पर किया भुगतान

रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन-8 राजस्व विभाग ने बकाया वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से टैक्स नहीं जमा करने वाले 28 बड़े बकायादारों पर शिकंजा कस दिया है। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 14 बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को सील किया गया, जबकि कार्रवाई के दौरान कई बकायादारों ने तत्काल भुगतान कर राहत पाई। वहीं कुछ ने 31 मार्च 2026 तक राशि देने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार, आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के मार्गदर्शन तथा राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक नंदकुमार वैष्णव, राकेश दुबे, नरेन्द्र ठाकुर, खगेन्द्र सोनी, राम कुमार औसर की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन 8 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 और शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत कुल 28 बड़े बकायादारों द्वारा विगत कई वर्षों से बकाया राशि नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस एवं अंतिम नोटिस जारी करने के उपरांत भी नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने पर अभियान चलाया गया।
इन बड़े बकायादारों में संबंधित 14 बड़े बकायादारों के 8 व्यावसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई की गई। वहीं इन बकायादारों में एक बड़े बकायादार संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के 39,487 रुपये के बकायादार राजदेव प्रसाद यादव / ईश्वर प्रसाद ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान बकाया का आंशिक भुगतान तत्काल कर दिया और शेष बकाया दिनांक 31 मार्च 2026 तक देने का आश्वासन दिया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र के 26,901 रुपये के एक अन्य बड़े बकायादार गोदावरी बाई साहू ने सीलबंदी के दौरान कल तक बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया।
तीन अन्य बड़े बकायादारों – डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड के 57,614 रुपये के बकायादार हितेन्द्र साहू, इसी वार्ड के 38,410 रुपये के बकायादार रमेश्वरी साहू तथा शहीद भगत सिंह वार्ड क्षेत्र के 46,917 रुपये के बकायादार गगरीन कुट्टी एवं अमर कुट्टी ने आज आरटीजीएस के माध्यम से अपना बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया।
रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल एवं सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में 5,29,434 रुपये के बकायादार प्रीतम सिंह जीत सिंह, 58,129 रुपये के बकायादार जगमीत सिंह, 78,339 रुपये के बकायादार पवन कुमार सरावगी, 3,57,717 रुपये के बकायादार मुन्नी चक्रधारी व अन्य, 4,52,317 रुपये के बकायादार हरवंश सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरजीत कौर व अन्य, 1,83,697 रुपये के बकायादार राहुल धारीवाल, 1,41,022 रुपये के बकायादार आदिल खान, 1,17,410 रुपये के बकायादार सुरेन्द्र सिंह, गुरविन्दर सिंह, तथा 1,42,308 रुपये के बकायादार संजय कुमार सुमन, जयराम कुमार साव / रामधनी साव के संबंधित व्यावसायिक परिसरों में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई बकाया राशि अदा नहीं करने पर की गई।
वहीं वार्ड 1 क्षेत्र के 85,516 रुपये के बकायादार लीलावती देवी सिंह ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान तत्काल सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान स्थल पर कर दिया।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में 1,23,606 रुपये के बकायादार निखिल ट्रेडर्स तथा 8,36,874 रुपये के बकायादार संतोषी देवी द्वारा बकाया राशि अदा नहीं करने पर उनके संबंधित व्यावसायिक परिसरों को सीलबंद कर दिया गया। वहीं वार्ड 2 क्षेत्र के 1,01,275 रुपये के बकायादार आनंद सिंह ठाकुर ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान सम्पूर्ण बकाया राशि का भुगतान तत्काल कर दिया।
इसी प्रकार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 के क्षेत्र के 25,174 रुपये के बकायादार खूबचंद साहू, 13,141 रुपये के बकायादार भुवनेश्वर सोनी तथा कविता बेगानी ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान सम्पूर्ण बकाया राशि का स्थल पर तत्काल भुगतान कर दिया।
वहीं वार्ड 19 क्षेत्र के 54,117 रुपये के बकायादार गोपाल खरे तथा 1,19,389 रुपये के बकायादार नीलिमा चौधरी द्वारा बकाया राशि अदा नहीं करने पर उनके संबंधित व्यावसायिक परिसरों में तत्काल ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की गई।
नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र के 2,84,708 रुपये के बकायादार अमरजीत सिंह के संबंधित व्यावसायिक परिसर को बकाया राशि अदा नहीं करने पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद किया गया।
वहीं वार्ड 21 क्षेत्र के 49,801 रुपये के बकायादार गुरुबचन सिंह भामरा, 62,592 रुपये के बकायादार बाला देवी चौधरी, 48,641 रुपये के बकायादार नक्षत्र कौर, 32,076 रुपये के बकायादार दिलीप दामले तथा 6,06,561 रुपये के बकायादार मेसर्स गगन रेजेंसी अमन गिल ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर अपना सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया। यह कार्रवाई रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के मार्गदर्शन में की गई।




