Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

सेप्टिक टैंक मौत मामले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान, रायपुर पहुंचे उपाध्यक्ष हरदीप सिंह

रायपुर। राजधानी में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के गटर सीवरेज टैंक से में सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने इस दर्दनाक मुद्दों पर संज्ञान लिया है. आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल बुधवार को रायपुर पहुंचे.

उपाध्यक्ष हरदीप सिंह घटनास्थल पहुचकर करेंगे जांच

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल कल यानी गुरवार को भाटागांव बीएसयूपी कालोनी सुबह 9 बजे मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान घटना पर परिजनों के साथ चर्चा करेंगे. पूरी स्थिति को विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे. इसके बाद वह रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में घटनास्थल पर जाएंगे और जांच करेंगे. यह जांच सुरक्षा मानकों की पालना, जहरीली गैस से सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाही के पहलुओं पर फोकस रह सकती है.

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे में वह राज्य प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. इस दौरान सफाई कर्मचारियों के कामकाज, सुरक्षा उपाय और उनके अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button