Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

“कथा के भुगतान पर विवाद गरमाया: कथावाचक ने आत्मदाह की दी धमकी, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले– आरोप झूठे”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कथावाचक डॉ. राम अनुरागी ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पर श्रीमद्भागवत कथा कराने के बाद भुगतान नहीं देने का आरोप लगाया है। इससे आहात होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी दी है। वहीं मामले में अब मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका इस आयोजन से कोई संबंध नहीं है और यह उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश है।

वीडियो में कथावाचक ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल वीडियो में कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने आरोप लगाया कि 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक उन्होंने अंबिकापुर के लखनपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा किया था. उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के बाद उन्हें पैसे नहीं दिए गए. जब भी वे पैसे मांगने के लिए जाते है, उन्हे धक्का देकर किनारे कर दिया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि, सनातन धर्म की यही मर्यादा है क्या ? संत का अपमान किया जा रहा है. इसके बाद कथावाचक ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की धमकी दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button