Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

महतारी वंदन योजना से मिली नई राह, सिलाई कार्य से आत्मनिर्भर बनीं निहारिका अवधिया

रायपुर। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना की सहायता से अवधिया पारा, पुरानी बस्ती निवासी निहारिका अवधिया ने सिलाई कार्य शुरू कर न केवल आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है, बल्कि अपने परिवार के लिए स्थायी आय का साधन भी तैयार किया है।

महतारी वंदन योजना के तहत निहारिका अवधिया को प्रतिमाह एक हजार रुपये प्राप्त हो रहे हैं। इससे उन्होंने सिलाई मशीन के माध्यम से छोटा सा व्यवसाय प्रारंभ किया और धीरे-धीरे इसे अपने जीवनयापन का आधार बना लिया।

पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। ऐसे कठिन समय में उन्होंने हार न मानते हुए अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। आज वे अपने मोहल्ले और आसपास की महिलाओं से कपड़ों की सिलाई के ऑर्डर लेकर नियमित रूप से सिलाई का काम कर रही हैं।

निहारिका अवधिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सहारा और आत्मविश्वास दोनों मिला है। इस योजना की मदद से वे अपने बच्चों का पालन-पोषण, उनकी पढ़ाई का खर्च और घर की जरूरतों को पूरा करते हुए सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button