Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के तहत गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत बनाया गया है। सोनू अग्रवाल, तहसीलदार सीपत को तहसीलदार रतनपुर बनाया गया है। संदीप कुमार साय, तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तूरी बनाया गया है। शिल्पा भगत, तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बोदरी बनाया गया है। जयंती देवांगन, तहसीलदार मस्तूरी को तहसीलदार नजूल बनाया गया है। पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है।

समर्थ थवाईत, नायब तहसीलदार बेलगहना को नायब तहसीलदार बेलतरा बनाया गया है। श्रद्धा सिंह, नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार पचपेड़ी बनाया गया है। राहुल साहू, नायब तहसीलदार बेलतरा को नायब तहसीलदार बेलगहना बनाया गया है। टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा बनाया गया है। ओम प्रकाश चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार बोदरी को नायब तहसीलदार गनियारी बनाया गया है। विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर बनाया गया है। सहोरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकर्रा से नायब तहसीलदार बेलतरा बनाया गया है। अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button