छत्तीसगढ़
कलेक्टर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, बंद आंगनबाड़ी पर नोटिस जारी

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराज़गी व्यक्त की, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वयं गैस जलाकर एवं बर्तनों का अवलोकन किया।

कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर ने सीडीपीओ अनुपमा तिवारी, सुपरवाइजर गार्गी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुंती सोनकर, आंगनबाड़ी सहायिका रेवती साहू को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया ।
कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




