Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मठपुरैना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पंजीयन शाखा, ऑपरेशन थिएटर तथा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मठपुरैना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

कलेक्टर ने अस्पताल के स्टाफ से दवा स्टॉक प्रबंधन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, डीसीपी विकास कुमार एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button