Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़राजनीती

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र पर बघेल का हमला, कहा- 2014 से पहले जितना कर्ज, अब उससे 3 गुना ज्यादा

रायपुर। भारत की मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत कितना कर्जा था और मौजूदा समय में यह कितना है, इसकी तुलना कर लें. दावा करते हुए कहा कि देश पर 2014 से पहले जितना कर्ज था, वह अब तीन गुना ज्यादा है. भाजपा को पहले अर्थव्यवस्था कैसी है वह देख लेनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह केवल अपने मित्रों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं.

डिप्टी सीएम साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

डिप्टी सीएम साव के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस को लेकर दिए बयान पर पूर्व सीएम बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अरुण साव अपने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो-जो वादे किए थे सभी की समीक्षा करें.  पहले देख लें कि वह कितने वादों पर खरा उतरे और क्या नहीं कर पाए. कांग्रेस को सीख देने की कोशिश न करें.

बघेल जा रहे हैं पंजाब

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे. उन्होंने अपने दौरे को लेकर जानकारी दी कि चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक है, जिसमें वह शामिल होंगे. मनरेगा बचाओ महासंग्राम, अमेरिका टैरिफ जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई शुरू की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button