Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर टीम का शानदार प्रदर्शन, राज्य में तीसरा स्थान

रायपुर। 6वीं गोल्ड कप राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बिलासपुर में दिनांक 30/01/2026 से 01/02/2026 आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में रायपुर जिले की सीका ताइक्वांडो क्लब टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रायपुर टीम ने कुल 23 पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया, जिनमें 02 स्वर्ण, 04 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक नितेश सिका एवं आयुष पराये ने जीते, वहीं रजत पदक कृतिका साहू ,सार्थक शर्मा ,हर्षिता भास्कर और आकृति शर्मा के खाते में आए। कांस्य पदक विजेताओं में अजय देवांगन (अधिवक्ता), मनोज सारंग, ईशु साहू, निलेश सिका, निखिल साहू, अवि साहू, रतन महानंद, कुणाल वर्मा, बी. देव राव, पवन पांडे, पुष्कल सेन, आशनि सेन, कुसुमलता साहू, गीत राठौर, मयंक सिंदरे, याशिका ठाकुर और अनिल विश्वकर्मा शामिल हैं।

इस सफलता का श्रेय टीम के कोच कैलाश सिका को दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता पर अभिभावकों एवं खेल संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व सभी बच्चों को उनकी उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button