Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी में गांजा के साथ पकड़ाए 3 आरोपी: कार में बैठकर कर रहे थे ग्राहक की तलाश, लाखों रुपए का माल जब्त

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस रायपुर का अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 85 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो गांजा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दरअसल, 16 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि सिविल लाईन थाना क्षेत्रांतर्गत दुर्गा चौक मैदान के पास कार सवार कुछ व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

संयुक्त टीम ने मौके पर दी दबिश

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल ने आरोपियों को गांजे के साथ पकड़ने के निर्देश दिए, जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को पकड़ लिया।

ओडिशा से लाकर बेचने की फिराक में थे

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अनीश साहू, सूरज कलेत और राकेश साहू बताया। पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली, तो डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।

गांजा सहित 58 लाख का माल जब्त

टीम ने तीनों आरोपी के कब्जे से 85 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 42 लाख 50 हजार रूपये आंकी गई। साथ ही तस्करी में शामिल महिन्द्रा कार और 4 मोबाईल फोन भी जब्त किया गया। इस तरह आरोपियों के कब्जे से कुल 58 लाख रूपये माल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 544/26 धारा 20(B)(ii)(C), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के संपर्कों और गतिविधियों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button