छत्तीसगढ़जिला प्रशासन रायपुर
खमतराई में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर। दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग क्रमांक-02, रावाभाठा क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम मन्नू सोनवानी, पिता भोकलु सोनवानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी डेरापारा, आरटीओ कार्यालय के पास, रावाभाठा बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
इस मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की




